कुछ मन की
कल विश्व गुर्दा दिवस है।इसका उद्देश्य है लोगों में गुर्दे और गुर्दे से संबंधित बीमारियों को लेकर जागरूकता पैदा करना। ईश्वर न करे कभी किसी को गुर्दे से संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़े और यदि ऐसा हो जाए तो अपनों के जीवन को बचाने के लिए हमें गुर्दा प्रत्यारोपण से पीछे नहीं हटना चाहिए।आज के इस युग में यह तकनीक लोगों जीवन दान दे रही है,कृपया भय त्यागकर जीवन रक्षा के इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाएं और लोगों को जागरूक करें।मुझे जब पता चला कि मेरे पति की जीवन रक्षा अब गुर्दा प्रत्यारोपण से ही सकती है तो मैंने गुर्दा दान करना ही श्रेयस्कर समझा।यह ईश्वर की अनुकम्पा ही है कि शायद उसने मुझे इसीलिए बनाया था।सच मानिए एक माह होने को आ रहा है और मुझे कोई परेशानी नहीं है। यह सब यहाँ लिखने का मात्र एक ही उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों तक यह बात पहुँचे ताकि लोग जागरूक हो, नीम-हकीम के फेर में पड़कर जीवन से खिलवाड़ न करें और अपनों को और गैरों को जीवन दान देने के लिए आगे आएँ।