संदेश

दुर्गा वंदना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दुर्गा स्तुति

चित्र
1. तपस्विनी तू वत्सला, बलप्रदा ,महाबला। कालिका कपालिनी,चंडिका नमोस्तुते।। गौरी,सती,कुमारिका,अनंता तू संहारिका। आर्या,अम्बे, कात्यायनी,वैष्णवी नमोस्तुते ।। शैलपुत्री कालरात्रि,चंद्रघंटा सिद्धि दात्री। स्कंदा तू ब्रह्मचारिणी,वाराही नमोस्तुते।। सावित्री परमेश्वरी, विष्णु माया जलोदरी। शिवप्रिया सदागति ,मातंगी नमोस्तुते ।। आदिशक्ति तू भवानी,जगदंबिका कल्याणी। ब्रह्माणी,दुर्गा,रुद्रानी,शाम्भवी नमोस्तुते।। 2. महिषासुरमर्दिनी,चंडमुंडविनाशिनी। कपालशूलधारिणी,ज्ञान का प्रकाश दो।। निशुंभशुंभमर्दनी,कलामंजीरारंजिनी। अनेकशस्त्र धारिणी,अधर्म का विनाश हो।। सहस्त्र अस्त्र धारिणी,सर्व दानव घातिनी। दक्ष यज्ञ विनाशिनी, भक्ति का प्रसाद दो।। जले थले निवासिनी,विशाल रूप धारिणी। दरिद्र दुख हारिणी,माया से उबार दो।। 3. हे पार्वती उमा,रमा,जगमाता करो क्षमा। तुम्हीं माधवी हो ज्वाला,हे देवी दुख हरो।। हे संतन प्रतिपाली,धूमावती महाकाली। आद्या,शक्ति तू शिवांगी,मनसा पूर्ण करो।। सिंह वाहिनी मां मेरी,हो ना मां अब देरी । पापों की बजती भेरी,दीनों की झोली भरो।। सृष्टि की तुम जननी,हे मां मंगल करनी। शोभा जाए ना बरनी,दया की बर्षा...