दुर्गा स्तुति




1.

तपस्विनी तू वत्सला, बलप्रदा ,महाबला।

कालिका कपालिनी,चंडिका नमोस्तुते।।

गौरी,सती,कुमारिका,अनंता तू संहारिका।

आर्या,अम्बे, कात्यायनी,वैष्णवी नमोस्तुते ।।

शैलपुत्री कालरात्रि,चंद्रघंटा सिद्धि दात्री।

स्कंदा तू ब्रह्मचारिणी,वाराही नमोस्तुते।।

सावित्री परमेश्वरी, विष्णु माया जलोदरी।

शिवप्रिया सदागति ,मातंगी नमोस्तुते ।।

आदिशक्ति तू भवानी,जगदंबिका कल्याणी।

ब्रह्माणी,दुर्गा,रुद्रानी,शाम्भवी

नमोस्तुते।।

2.

महिषासुरमर्दिनी,चंडमुंडविनाशिनी।

कपालशूलधारिणी,ज्ञान का प्रकाश दो।।

निशुंभशुंभमर्दनी,कलामंजीरारंजिनी।

अनेकशस्त्र धारिणी,अधर्म का विनाश हो।।

सहस्त्र अस्त्र धारिणी,सर्व दानव घातिनी।

दक्ष यज्ञ विनाशिनी, भक्ति का प्रसाद दो।।

जले थले निवासिनी,विशाल रूप धारिणी।

दरिद्र दुख हारिणी,माया से उबार दो।।

3.

हे पार्वती उमा,रमा,जगमाता करो क्षमा।

तुम्हीं माधवी हो ज्वाला,हे देवी दुख हरो।।

हे संतन प्रतिपाली,धूमावती महाकाली।

आद्या,शक्ति तू शिवांगी,मनसा पूर्ण करो।।

सिंह वाहिनी मां मेरी,हो ना मां अब देरी ।

पापों की बजती भेरी,दीनों की झोली भरो।।

सृष्टि की तुम जननी,हे मां मंगल करनी।

शोभा जाए ना बरनी,दया की बर्षा करो।।


अभिलाषा चौहान 







 



टिप्पणियाँ

  1. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 18अक्टूबर 2023 को साझा की गयी है......... पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!
    अथ स्वागतम शुभ स्वागतम

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत सुन्दर और ओजस्वी दुर्गा-स्तुति !

    जवाब देंहटाएं
  3. सहृदय आभार आदरणीय आपकी प्रतिक्रिया मेरे लिए प्रेरणास्रोत है सादर

    जवाब देंहटाएं
  4. देवी माँ की बहुत सुन्दर स्तुति । ओजयुक्त बहुत सुन्दर सृजन अभिलाषा जी ।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सहृदय आभार सखी आपकी प्रतिक्रिया मेरे लिए प्रेरणास्रोत है सादर नवरात्र की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

      हटाएं
  5. दुर्गा देवी नमोस्तुते .. नवरात्री की शुभकामनायें ..अभिलाषा जी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सहृदय आभार सखी आपको भी नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं सादर

      हटाएं
  6. बहुत सुंदर स्तुति
    जय अम्बे

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सहृदय आभार आदरणीया सादर नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं

      हटाएं
  7. उत्तर
    1. सहृदय आभार आदरणीय आपकी प्रतिक्रिया मेरे लिए प्रेरणास्रोत है सादर

      हटाएं
  8. अद्भुत... दुर्गा स्तुत‍ि, अभ‍िलाषा जी....शानदार रचना

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सहृदय आभार प्रिय अलकनंदा जी,आपकी प्रतिक्रिया मेरे लिए प्रेरणास्रोत है नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं सादर

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिसे देख छाता उल्लास

सवैया छंद प्रवाह

देखूं आठों याम