संदेश

(तांका) लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मानवता की मौत

चित्र
मासूम बेटी मां-बाप का खिलौना भोगती दंड असह्य अत्याचार मानवता की मौत। ************** झाड़ी में शिशु रोता औ बिलखता कुत्ते नौंचते भीड़ देखे तमाशा मानवता की मौत। ************** मदद मांगें दुर्घटना से ग्रस्त पत्थरदिल खींचते हैं तस्वीरें मानवता की मौत। ************** राह चलते मनचलों की आंखें भेदती तन सहमी-सहमी सी बेटियों की जिंदगी ************** वृद्ध लाचार मांगें भिक्षा राहों में बेघरबार वृद्धाश्रम आश्रय निकृष्ट हैं संतान। ************** बच्चे लापता होता अपरहण मांगते भिक्षा बेटियां बेचे तन निष्ठुर मानवता। ************** नशे की लत बरबाद हैं घर नित हो क्लेश पड़ता है असर बच्चे कुंठा से ग्रस्त। *************** अभिलाषा चौहान स्वरचित मौलिक