द्वारका-सोमनाथ
भारत के चार धामों में प्रमुख द्वारका गुजरात में स्थित है।इस बार हम भी द्वारका दर्शन के लिए गए।द्वारका नाम सुनते ही मन भक्ति भाव से भर उठता है।इस पावन भूमि पर पहुंचते ही मन शांत और प्रसन्न हो उठा।हवा में भी श्री कृष्ण की भक्ति प्रवाहित हो रही थी।हम अहमदाबाद से वंदे भारत से द्वारका पहुंचे थे।वंदे भारत से सफर बहुत आसान,सुगम और समय को बचाने वाला हो गया है। द्वारकाधीश मंदिर के समीप ही होटल था हमारा। नहा-धोकर हम श्री द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन के लिए निकल पड़े पर वहां बहुत भीड़ थी। लंबी-लंबी कतारें लगी थीं।हम भी कतार में खड़े हो गए। यहां सुरक्षा के बहुत इंतजाम थे।आप कोई सामान अंदर नहीं ले जा सकते।मंदिर दूर से ही दिखाई दे रहा था।उसपर लहराता ध्वज सनातन धर्म की दिव्यता का संदेश दे रहा था। यहां पर दो द्वार हैं।स्वर्ग द्वार और मोक्ष द्वार।जब हम मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंचे तो पता चला कि हम मोक्ष द्वार से अंदर आए हैं।तो स्वर्ग द्वार कहां है....?पता करने ज्ञात हुआ कि स्वर्ग द्वार गोमती घाट के पास स्थित है और वहां छप्पन सीढ़ियां हैं जिनको पार कर मंदिर में प्रवेश किया जाता है ।मान्यता है कि स्वर्ग द...