संदेश

भारत माता मंदिर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यात्रा भव्यता से दिव्यता तक-५

चित्र
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में स्थित भारत माता मंदिर अपने आप में अनूठा है। यहां आपको अखंड भारत का त्रि-आयामी मानचित्र देखने को मिलता है।इसका निर्माण डाक्टर शिवप्रसाद गुप्त ने सन् 1936 में करवाया था। राजस्थान के संगमरमर से इस मानचित्र को इतनी बारीकी से उकेरा गया है कि मन नत मस्तक हो जाता है उन शिल्पकारों के प्रति जिन्होंने इस मानचित्र में हर बात का ध्यान रखा है। हिमालय की विशाल पर्वत श्रृंखला हों या सागर की गहराई, इसमें पर्वतों की ऊंचाई समुद्र तल से इसकी गहराई से वैसे ही मापी गई है जैसी वस्तुत है ।ऐसा हमें गाइड ने बताया। वहां नीचे उतरकर जब इस मानचित्र को देखते हैं तो एवरेस्ट की ऊंचाई अलग से ही दिखाई दे जाती है। #भारत माता मंदिर  इस अद्भुत मंदिर की भव्यता को देख हम भारतीय उप महाद्वीप की भव्यता में खो गए थे।कितना विशाल था हमारा भारत जो बाद में खंडों में विभक्त हो गया।मन गर्व से भर उठा था। #सारनाथ  इसके बाद हम सारनाथ पहुंच गए थे। भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश यहीं दिया था। यहां अशोक के द्वारा स्थापित धम्म स्तूप भी है जिसे अशोक स्तंभ के रूप में जाना जाता है। आक्रांताओं ने...