रास्ते और दिल

रास्ते और दिल
अगर मिल जाए
तो मिल जाए
मंजिल....
और भटक जाए
तो भटक जाए
जीवन
दोराहे पर फंसा
जीवन
विफलता
का स्वाद ही पाता है
सही रास्ते का चयन
जिंदगी बना देता है
दिल से दिल का मिलन
जिंदगी में रस घोल देता है
तब जाकर बनती है
जिंदगी जन्नत
गलत चयन जिंदगी को
जहन्नुम बना देता है
                अभिलाषा चौहान


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सवैया छंद प्रवाह

मनहरण घनाक्षरी छंद

सरसी छंद विधान