योगदान कीजिए ...!!





१.

जन-जन झूम रहा,प्रेम हिय गूँज रहा।

देश की स्वतंत्रता का, उत्सव मनाते हैं।


वीर शौर्य गाथा सुने,पथ बलिदान चुने।

शहीदों को श्रद्धा पुष्प,सबही चढ़ाते हैं।


तिरंगे का मान रखें,भारत की शान रखें।

नमन ऐसे वीरों को,सब किए जाते हैं।


धन्य यह मां भारती, करते सब आरती।

वीर सपूत जिसके,पीठ न दिखाते हैं।


२.

देश प्रेम मन बसे,कटि जन-जन कसे।

विश्व गुरु भारत का, गुणगान कीजिए।


धर्म जाति भेद-भाव,मत खेलो यह दांव।

भाई-चारा प्रेम बढ़े,भाव मन लीजिए।


नारियों का मान रख, बेटियों का ध्यान रख।

उन्नत समाज बने,काम ऐसा कीजिए।


तरुणों को रोजगार, संस्कारों का हो प्रसार।

देश नव निर्माण में, योगदान दीजिए।


अभिलाषा चौहान 

टिप्पणियाँ

  1. बहुत सुन्दर ! अभिलाषा जी, वैसे आपने कुछ ज़्यादा ही ज़िम्मेदारी दे डाली है हमारे देशवासियों को !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं

      जी आदरणीय जिम्मेदारी तो दी ही जा सकती है अब ये निभाने वाले के ऊपर है कि वह कैसे निभाता है। सहृदय आभार आदरणीय आपकी प्रतिक्रिया मेरे लिए प्रेरणास्रोत है सादर

      हटाएं
  2. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" पर गुरुवार 15 अगस्त 2024 को लिंक की जाएगी ....

    http://halchalwith5links.blogspot.in
    पर आप सादर आमंत्रित हैं, ज़रूर आइएगा... धन्यवाद!

    !

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं आदरणीय सहृदय आभार सादर

      हटाएं
  3. बहुत-बहुत आभार और अभिनंदन आपका इस सुंदर अभिव्यक्ति हेतु. स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं आपको भी.




    ., ,

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं आदरणीय

      आपकी प्रतिक्रिया सदैव की तरह मेरे लिए प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शन करने वाली है सादर

      हटाएं
  4. "...
    धर्म जाति भेद-भाव,मत खेलो यह दांव।
    भाई-चारा प्रेम बढ़े,भाव मन लीजिए।
    ..."

    बहुत ही सुन्दर। बहुत ही आदरपूर्वक अनुरोध। मन को भा गया।
    और स्वतंत्रता दिवस पर आपको ढेर सारी शुभकामनाएँ।

    जवाब देंहटाएं
  5. आपको भी स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं
    आपकी प्रतिक्रिया मेरे लिए प्रेरणास्रोत है सादर सहृदय आभार

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिसे देख छाता उल्लास

सवैया छंद प्रवाह

देखूं आठों याम